Sunday, 24 December 2017

चिकित्सा व्याख्यान

तारीख 24/12/2017को समीर शितवन सोसायटी मे हुआ चिकित्सा व्याख्यान

Friday, 17 November 2017

Saturday, 23 September 2017

शरीर पर अनचाहे बालों के कारण

शरीर पर अनचाहे बालों के कारण-
सभी के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर ये बाल बहुत ज्यादा होते हैं। शरीर पर अनचाहे बाल आने के कारण यहां बताए गए हैं।
– शरीर में हार्मोन बेलेंस न होने के कारण भी अधिक अनचाहे बाल आने की समस्या होती है।
– महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन की वृद्धि।
– पोलिसाइटिक ओवरी सिंड्रोम भी इसका एक कारण हो सकता है।
– एड्रीनल ग्रंथि पर ट्युमर होने पर भी यह समस्या होती है।
– इंसुलिन प्रतिरोध आदि इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

लक्षण-
– चेहरे पर असामान्य रूप से बाल आना।
– थोड़े समय में अचानक शरीर पर बहुत से बाल आ जाना।
– शरीर के बालों में तेजी से वृद्धि।
– आवाज का मोटा होना, मांसपेशियों में परिवर्तन व अनचाहे बालों के साथ ही पिंपल्स निकल आना।

1. प्यूमिक स्टोन का उपयोग करें
यह (एक तरह का पत्थर जो बाजार में आसानी से मिल जाता है) प्यूमिक स्टोन नहाने से पहले अनचाहे बालों पर रगड़ें। धीरे- धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।

2. बेसन और दही लगाएं
बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर निकाल दें, उसके बाद चेहरा धो लें। रोज ऐसा करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
3. आयुर्वेदिक तरीका
इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार बालों को जड़ से निकाल लें। उसके बाद तनाका पाउडर में थोड़ा कुसुमा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा हल्दी पाउडर भी डाल लें। जहां भी अनचाहे बाल हों वहां पेस्ट लगाकर सुखने दें। फिर थोड़ा कुसुमा तेल लगा लें। यह उपाय रात को करें। रातभर इस पेस्ट को लगा रहने दें। सुबह इसे धो लें। धीरे-धीरे बाल खत्म हो जाएंगे।
(यहां बताई गई दोनों ही चीजें यानी कुसुमा तेल और तनाका पाउडर किसी भी आयुर्वेदिक दवा की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी)